RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

नई दिल्ली: डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व प्रधान आयुक्त सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 03 दिसंबर।डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जन्म दिवस पर आज राजेंद्र भवन , नई दिल्ली में पूर्व प्रधान आयुक्त तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ समाज सभा डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा अंगवस्त्र पहनाया गया।
अशोक श्रीवास्तव प्रधान महासचिव डी के सक्सेना अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश अरविंद श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी ने भी माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
सभा में भारी मात्रा में आए हुए समस्त चित्रांश बंधुओ को धन्यवाद और बधाई देते हुए डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वास्तव में संविधान बनाने का श्रेय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को जाता है क्योंकि वह कांस्टीट्यूएंट असेंबली के अध्यक्ष थेl उन्हीं के विचारों हर सोच पर हमारा संविधान आधारित है l
आगे डॉक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा की अपने समाज से प्रथम राष्ट्रपति तथा द्वितीय प्रधानमंत्री के होते हुए भी आज कायस्थ समाज बहुत दयनीय अवस्था में आ गया है और उसका प्रमुख कारण समाज का संगठित न होना हैl
उन्होंने पूरे कायस्थ समाज चित्रांश बंधुओ से एक होने की अपील की और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के लिए यह कविता पढ़ी

डा राजेन्द्र प्रसाद जी को श्रंद्धाजलि_

जन्म ,मरण सब देश के लिए ही रहा,
भारती की आन, मान, शान थे प्रसाद जो।
राजनेता, पत्रकार , लेखनी के साधक थे,
साथ_साथ नेक इन्सान थे प्रसाद जी।
देश में, विदेश में भी, करनी और कथनी से,
राष्ट्र भाषा के भी स्वाभिमान थे प्रसाद जी ।
देश, दुनिया के सारे दिलों में करेगे राज,
वास्तव में इतने महान थे प्रसाद जी ।।
डॉ श्रीवास्तव ने अपील की के 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चित्रांश दिवस के रूप में समस्त चित्रांश बंधुओ का मानना चाहिए।

Related posts

राजस्थान:राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति शीघ्रता से हो जारी : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

नवीन जिलों की समीक्षा बैठक नवीन जिलों में समस्त प्रमुख कार्यालय प्रारंभ – राज्य स्तरीय समिति करेगी जिला कलेक्ट्रेट तथा अन्य कार्यालयों हेतु भूमि का चयन – स्वतंत्रता दिवस पर होंगे 2 दिवसीय भव्य आयोजन

rktvnews

नाले पर अतिक्रमण कर बनायी गयी 16 दुकानों को हटवाया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का भूमि पूजन कर उसकी आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर:जल, स्वच्छता एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

ट्राई ने “लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से संबंधित मुद्दे” पर जारी किया परामर्श पत्र।

rktvnews

Leave a Comment