RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केन्द्र व ई.वी.एम कमीशनिंग सेन्टर का किया निरीक्षण,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)05 मई।लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की ओर से दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. जोगा राम ने रविवार को प्लस 2 एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय, प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान द्वितीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह्न करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात प्रेक्षक द्वारा 83- दरभंगा तथा 85- बहादुरपुर के लिए कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में बनाये गए कमीशनिंग व डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक तैयारी को पूर्ण करने का निर्देश मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को दिए।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफिसर प्रांजल गुप्ता के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट से डीआरडीओ ने किया सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वीके एसयू स्नातकोतर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या निवारण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या में भोजपुर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment