RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं से संबंधित कुल 766.73 करोड़ रु॰ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)12 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एम्स गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिलान्तर्गत की गई घोषणाओं से संबंधित 138.5 करोड़ रुपये लागत की एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव (जंक्शन ऑफ बिहटा सरमेरा पटना रिंग रोड) (कुल लंबाई 10.5 कि.मी.) पथ के 2 लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 73.06 करोड़ की लागत से नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17वें कि0मी0 में नौबतपुर लख में फ्लाईओवर (लंबाई 1.015 कि.मी.) निर्माण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेवा में बिहटा-सरमेरा पथ से संपर्कता हो जाने के कारण फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि पश्चिमी पटना से आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नौबतपुर लख में फ्लाईओवर का निर्माण हो जाने से नौबतपुर लख पर लगनेवाली जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही पटना के लोगों को मसौढ़ी जाना सुगम होगा। इस क्षेत्र में औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में प्रगति होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेहरु पथ पर पाटली पथ के नीचे आयोजित कार्यक्रम स्थल से 143.86 करोड़ रुपये की लागत से दीघा-एम्स पाटली पथ को दानापुर की तरफ नेहरु पथ से संपर्कता प्रदान करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीघा से लेकर खगौल तक के इलाकों में रहने वाले लोगों को पाटली पथ के उपयोग का लाभ मिल सकेगा। इससे नेहरु पथ की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पाटली पथ का बेहतर उपयोग हो सकेगा। जे.पी. सेतु एम्स तक पहुंचना और आसाना होगा। नेहरु पथ पर यातायात का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Related posts

भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच रहना है जरूरी: आर.के.स़िह

rktvnews

बागपत:स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंताओं की बनाई टीम।

rktvnews

आद्य शंकराचार्य जयंती पर रचनाकार अरूण दिव्यांश ने दी अपने शब्दों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

सारण: महत्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रख्यात भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव को संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप।

rktvnews

Leave a Comment