RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: भाकपा-माले गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य का•कुवंर पासवान के निधन पर माले ने दी श्रद्धांजलि।

वर्ष 1985 से ही था पार्टी से उनका जुड़ाव।

परंपरा अनुसार पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा किया गया समर्पित।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर )30 नवंबर। गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य गोठहुआ निवासी 65 वर्षीय का•कुंवर पासवान का लंबी बीमारी के कारण आज सुबह लगभग 3 बजे निधन हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया की वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे!का•कुंवर पासवान 1985 में पार्टी के साथ जुड़ गये थे और उसी समय उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और वे अपने जीवन के अंतिम दिनों तक पार्टी के सदस्य रहे!वे पार्टी के लगभग हर गतिविधियों में शामिल रहते थे!विभिन्न परिस्थितियों में वे पार्टी के साथ खड़ा रहकर उस इलाके में पार्टी के विस्तार में अपनी भूमिका निभाते रहे!वे परियोजना विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भी थे।
उनके निधन की खबर सुनकर भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा एवं ज़िला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम उनके घर पहुंचे!उसके बाद पार्टी सम्मान में उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी परंपरा के अनुसार पार्टी का झंडा समर्पित किया गया फिर उन्हें माल्यार्पण कर उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि देने वालों में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,गोठहुला पंचायत के मुखिया संजय कुमार यादव,दयाशंकर प्रसाद,कामता बिंद,अवधेश पासवान सहित कई लोग शामिल थे!का•कुंवर पासवान का अंतिम संस्कार महुली घाट पर किया गया।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

राष्ट्रपति का भोपाल आगमन! राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अगवानी कर हार्दिक स्वागत किया।

rktvnews

दरभंगा:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लाभुकों को विकास आयुक्त के कर कमलों से दिया गया चेक व स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:सामुहिक प्रयास व कार्य कुशलता से महाविद्यालय को प्रतिष्ठित करना प्राथमिकता : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

Leave a Comment