RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देती पटना की सविता वर्मा

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 मार्च। वासंती नवरात्र के दौरान संपन्न होने वाला चैती छठ पारंपरिक रूप से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हो गया। रविवार चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ। नहाय- खाय के दिन छठव्रतियों ने शुद्धता से गंगा नदी सहित अन्य नदियों या घर पर नहा धोकर अरवा चावल, चने का दाल, लौकी की सब्जी आदि बनाकर भोजन किया। साथ ही अपने परिजनों, मित्रों एवं रिश्तेदारों को उसका प्रसाद खिलाया। सोमवार चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि को पूरे दिन व्रत रहकर छठव्रतियों ने शाम मे गुङ का खीर और रोटी का प्रसाद छठ मैया को चढ़ाकर खरना का पूजा किया। छठव्रतियों ने इस प्रसाद को अपने परिजनों, मित्रों तथा रिश्तेदारों को भी खिलाया।

शाहपुर के सहजौली मे छठ व्रत करती देवकुमारी देवी, माया देवी सहित अन्य

इसके बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास। मंगलवार चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि को छठव्रत्तियों ने नदी, तालाब, पोखर अथवा छत पर पानी में खड़ा होकर सूप में ठेकुआ, विभिन्न प्रकार का फल, पंचमेवा, नारियल, घाघर नीबू, दीया आदि लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को तथा बुधवार चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। और इसी के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ। छठव्रतियों के परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने जोशो- खरोश के साथ इस महापर्व में भाग लिया। वैसे तो छठ पर्व काफी कठिन पर्व माना जाता है। शुद्धता, पवित्रता, और सात्विकता के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व निर्जला उपवास रहने के कारण काफी कठिन माना जाता है। चैत्र माह मे गर्मी के मौसम मे किये जाने वाले चैती छठ का महत्व कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम मे निर्जला उपवास रखना बहुत कठिन होता है। चैती छठ को ज्यादा कठिन माना जाता है। इसमे छठव्रतियों के मानसिक एवं शारीरिक स्थिति के साथ- साथ सात्विकता की कड़ी परीक्षा होती है।

Related posts

राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आईआईटी रूड़की में “5जी यूज़ केस लैब्स: जागरूकता और कमीशनिंग से पूर्व तैयारी” पर कार्यशाला आयोजित की गई।

rktvnews

बिहार :जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह, PK बोले – इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

भोजपुर: मंडल कारा के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम और एसपी।

rktvnews

सीएससी और ओएनडीसी ने ई-कॉमर्स को ग्रामीण भारत तक ले जाने के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

पटना जीपीओ में फैलेंगी दीदी की रसोई की खुशबू ,हुआ करार।

rktvnews

एमएसएमई का दो दिवसीय कार्यशाला 31 अगस्त से।

rktvnews

Leave a Comment