RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुरुष हॉस्टल बैरक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

8 करोड 91 लाख रुपए की लागत से 150 पुरुषों के लिए हॉस्टल बैरक का हो रहा निर्माण।

कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त टेक्निकल जांच करने के पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 नवंबर।बागपत पुलिस लाइन में 150 पुरुषों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बैरक का निर्माण कार्य ₹8.91 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना को सीएंडडीएस (उत्तर प्रदेश जल निगम) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है यह परियोजना जून 2023 में प्रारंभ हुई थी जिसका कार्य पूर्ण होने का समय दिसंबर 2024 है, जिसके के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर जगह-जगह मरम्मत मिली जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को असंतोषजनक बताया।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी को इस निर्माण कार्य की तकनीकी जांच के निर्देश दिए, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर कॉलेज परिसर में में आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रीराम भक्त स्व अशोक सिंघल।

rktvnews

बिहार:अतिथि सहायक प्राध्यापकों के समायोजन एवं वेतन भुगतान को ले सीनेट सदस्य ने की उच्च शिक्षा निदेशक से मुलाकात।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम ने विजयीपुर एव भोरे प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment