RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गया: डीएम ने आदर्श ग्राम बतसपुर पहुंच राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बारीकी से निरीक्षण,ग्रामीणों से की वार्ता ली जानकारी।

RKTV NEWS/गया(बिहार )30 नवंबर। जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को बोधगया स्थित आदर्श ग्राम बतसपुर में जाकर राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं सभी महत्वपूर्ण कार्यों को बारीकी से निरीक्षण और इससे हो रहे लाभ और कैसे बेहतर होगा, उसकी चर्चा ग्रामीणों और मुखिया एवं उप मुखिया से बारीकी से जानकारी ली।

गोवर्धन योजना : से होने वाली महिलाओं को लाभ और कैसे बेहतर तरीके से काम किया जा सके। कैसे सभी ग्राम वासियों को लाभ मिल सके। मात्र पचास पैसे में गोबर प्रति किलो लेकर 7 से दस रुपए किलो बर्मी कंपोस्ट बिक्री हो सके और जीवाश्म कीटनाशक बना कर ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों को बढ़ावा मिल सके और ग्राम पंचायत में लाभ हो सके। जिला पदाधिकारी ने स्वयं स्थानीय ग्रामीण के घर जाकर गोवर्धन योजना के तहत गोबर गैस से कैसे खाना बनाया जाता है को जाकर देखा और काफी खुशी प्रकट किया है।

मनरेगा हाट : इससे समस्त पंचायत वासियों को अपने सामान बेचने और खरीदने के लिए एक जगह ही इक्कठा होना पड़ता है इससे पंचायत के किसानों को अपनी फसल बेचने में ज्यादा समय नहीं लगता और आमदनी मिल जाता है ।। हर रविवार को यह बाजार ग्रामीणों के द्वारा लगाया जाता है।

छठ घाट: मोहने नदी के तट पर बना यह छठ घाट आदर्श ग्राम बतसपुर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाता है और इसमें बना आंगनबाड़ी केंद्र की भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण हो रही है।

मनरेगा पार्क: सम्राट अशोक वाटिका के नाम से बना यह योजना मनरेगा वित्त प्रदत से बना है इसमें सम्राट अशोक चिह्न को लगभग 10फीट की ऊंचाई में बनाए गई है जिससे इस वाटिका का चार चांद लगा है।
डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बोधगया को निर्देश दिया है कि क्षेत्र मैं जो भी कच्चे मकान हैं उसका सर्व करें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनके आवास बनवाया जा सके साथ ही नल जल योजना, हर घर पक्की नाली गली का भी जहां भी छोटा हुआ है उसका तेजी से सर्वे करवाते हुए योजना को आच्छादित करवाये। इसके पश्चात महादलित विकास शेड योजना से बनाए गए शेड को भी देखा एवं उसे और बेहतर सुसज्जित बनाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए। इसके पश्चात उत्क्रमित उच्च विद्यालय बतसपुर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नए विद्यालय भवन के बाहर लगे पेपर ब्लॉक को और अच्छी तरह से लगवाने का निर्देश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को दिया गया। इसके पश्चात निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों को देखा और तेजी से पंचायत सरकार भवन निर्माण करवाने का निर्देश दिए हैं।
इसके पश्चात वह सीधे भारत माला परियोजना के तहत निर्माणधीन सड़क के एलाइनमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने परैया, पंचानपुर, टेकारी होते हुए बेला की ओर जाने वाली सड़क को भी देखा। उसमें मुख्य रूप से नेपा, मुसी, खनेटु, फतेहपुर, सहबाजपुर, कुसाप इत्यादि जगह पर रुक-रुक कर कार्यकारी एजेंसी एवं NHAI के पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए एवं तेजी से सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखते हुए तेजी से सड़क निर्माण करवाये। सड़क निर्माण के दौरान कुछ क्षेत्र जिन्हें मुआवजा मिलने के पश्चात भी वह अपना कब्जा नहीं छोड़े हैं उन्हें तेजी से समाधान करते हुए कब्जा हटाने का निर्देश दिए ताकि सड़क निर्माण कार्य चलता रहे।
इसके पश्चात टिकारी स्थित नेपा पंचातय के फतेहपुर गाँव मे तालाब का निरीक्षण किया। डीएम ने अंचल अधिकारी टिकारी को निर्देश दिया कि उक्त तालाब को और अच्छे तरीके से सौंदर्यकरण करने का पहला करें। तालाब का इनलेट आउटलेट गहराई इत्यादि का अच्छे तरीके से आकलन कर बाउंड्री वॉल एवं चारों तरफ घाट निर्माण करने के लिए कार्य योजना तैयार करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अंचलाधिकारी बोधगया/ परैया/ टिकारी, nhai के पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित क्षेत्र के स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

डीएफएस सचिव ने 3 महीने के अभियान के दौरान पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए मुख्य सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

rktvnews

भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ वित्‍त वर्ष-2025-26 में 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान।

rktvnews

उज्जैन:जिला स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के आरएसएस संघ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर को दियों से किया गया रौशन।

rktvnews

Leave a Comment