RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने एक सप्ताह में शत-प्रतिशत डेटा अपडेट के दिए निर्देश।

स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी इंडिकेटरों की प्रगति की हुई समीक्षा, आंगनबाड़ी एवं टीबी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अप्रैल। सोमवार को आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मयूरहण्ड, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित,कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास विशेष/भवन प्रमण्डल), जिला अभियंता, जिला परिषद तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आकांक्षी प्रखण्ड मयूरहण्ड एवं जिला चतरा अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न इंडिकेटरों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति का भी आकलन किया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल्स में शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि जिले की उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सकें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रखण्ड मयूरहण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां का प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया।
सिविल सर्जन, चतरा को टीबी मरीजों के शत-प्रतिशत निबंधन, स्क्रीनिंग एवं संबंधित मॉड्यूल्स में डेटा अद्यतन शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने इंडिकेटरों पर प्रगति के साथ-साथ ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि नियमित रूप से सुनिश्चित करें तथा समयावधि में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। डेटा अपडेट की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी संबंधित को सौंपी गई।

Related posts

डीआरडीओ ने मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेशी शोध संस्थान के अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

दरभंगा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

rktvnews

भोजपुर: जहूर क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर को 6 विकेट से हराया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने 542 करोड़ लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग का कार्यारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment