RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चंदा एवं कुल्हड़िया ग्रामों में किसानों को संतुलित उर्वरक का प्रयोग की दी गई जानकारी।

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जून।कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भोजपुर, आरा एवं आईसीएआर-रिसर्च कॉम्प्लेक्स फॉर ईस्टर्न रीजन (आईसीएआर-आरसीईआर), पटना के संयुक्त तत्वावधान में कोइलवर प्रखंड के चंदा एवं कुल्हड़िया ग्रामों में “खेत बचाओ अभियान” का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, जैव उर्वरकों के प्रयोग, बागवानी, मत्स्य पालन तथा पशुपालन संबंधी वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के डॉ. विकास सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी), डॉ. कमल शर्मा, मत्स्य वैज्ञानिक तथा डॉ. अमिताभ डे, पशु चिकित्सा वैज्ञानिक ने भाग लिया तथा किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह ने किसानों को फसलों एवं उद्यानिकी फसलों में समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने तथा समय-समय पर फसलों की निगरानी करने की सलाह दी।
डॉ.कमल शर्मा ने किसानों को कृषि के साथ मत्स्य पालन के बारे में अवगत कराया। तालाबों में जल की गुणवत्ता बनाए रखने, संतुलित आहार प्रबंधन, उचित मत्स्य बीज संचयन तथा रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वहीं डॉ. अमिताभ डे ने पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृमि नाशक, संतुलित पोषण तथा स्वच्छ आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी। उन्होंने पशुओं में रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर बल दिया गया।

Related posts

सारण:शुक्रवार से गंगा एवं सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट की संभावना।

rktvnews

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आशा चयन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मार्च 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं समन्वयक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment