RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सिवान:जीविका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किया गया रोजगार मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)30 नवंबर। कौशल प्रशिक्षण के साथ ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिवान सदर प्रखंड के VM उच्च विद्यालय स्कूल के मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मिले का आयोजन हुआ।
बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इसमें सिवान सदर के अलावा आस- पास के प्रखंडों से भारी संख्या में युवक युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 789 युवाओं ने निबंधन कराया जिसमें 278 युवाओं का चयन रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया। कुल 405 ग्रामीण युवाओं को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु निबंधन हुआ।
मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के साथ-साथ रोजगार के विषय में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीविका राज्य कार्यालय से Project Manager सौम्या शालिनी उपस्थित जन मानुष को संबोधित करते हुए जीविका के विभिन्न आयामों पर चर्चा की एवं इस रोजगार मेला के उद्देश के बारे में बताते हुए सही मार्गदर्शन के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं की। जिला परियोजना प्रबंधक कृष्णा कुमार गुप्ता ने कहा कि जीविका का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेलने का आयोजन कर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के माध्यम से जीविका दीदीओ को एवं इनके परिवार जनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार रोजगार अपना कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिवान सदर धनंजय कुमार, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सगीर अहमद, सतत जीविकोपार्जन योजना युवा पेशेवर आदर्श भलगामिया ने मंच से रोजगार के विषय में रोजगार की अवसरों की जानकारी दी। बि पी एम धनंजय कुमार ने स्थानीय लोगों सहित सभी जीविका जिला से उपस्थित कर्मियो, प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, एवं कंपनियो के अधिकारियों और में रोजगार मेला में भाग लेने वाले युवाओं को मेले में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है।
इस कार्यक्रम में कुल 15 महत्वपूर्ण RSWM ltd, Impression, RSETI, EFOS.IN, ARVIND MILLS, QUESS CORP, SIS SECURITY LTD,G4S INDIA SECURITY,DSETS PVT. LTD
, DRCC, INFOVELLY EDUCATION,MEDHAVI FOUNDATION,SANVI GREEN TECH PVT. LTD,ICICI PRUDENTIAL LIFE INSURANCE,VISION INDIA
कंपनीयों ने भाग लिया।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री से 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सबलगढ़-करौली को जोड़ने वाले 3 कि.मी. लंबे हाई लेवल ब्रिज का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:प्रह्लाद की सिद्धांतनिष्ठा और गजेंद्र की शरणागति हमारे आदर्श : आचार्य भारतभूषण*

rktvnews

असाध्य बीमारी को एक्यूप्रेशर डाइट और डिटॉक्स थेरेपी से ठीक हो सकता है:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने संविधान अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment