RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

बिहार:ऊर्जा कंपनी के स्थापना दिवस की 11वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, कार्यारंभ व शिलान्यास

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कंपनियों के स्थापना दिवस की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऊर्जा प्रक्षेत्र के अंतर्गत 13934.89 करोङ रुपये की लागत की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, कार्यरंभ एवं शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने की। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला तो उस समय मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी। राजधानी पटना में लगभग 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुआ करती थी। हम लोगों ने इस दिशा में तेजी से काम करते हुए लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंचा दी। अब बिहार में 7000 मेगावाट से भी ज्यादा बिजली की आपूर्ति हो रही है। गांव हो या शहर, हर जगह बिजली की निर्बाध रूप से आपूर्ति हो रही है।
हम लोगों ने वर्ष 2018 के अक्टूबर माह में निर्धारित समय से दो माह पूर्व ही हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा करा दिया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हर जगह प्रीपेड मीटर लगाने का काम चल रहा है। इससे लोगों को काफी सुविधा हो रही है।
हर खेत तक सिंचाई उपलब्ध हो, इसके लिए कृषि फीडर से किसानों को काफी कम दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्रों में रात में भी भरपूर रौशनी सुनिश्चित हो रही है।

Related posts

पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया,मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने किया पटेल बस पड़ाव आरा का निरीक्षण।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, दानशीलता, न्याय, शौर्य और सुशासन का प्रस्तुत किया उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment