RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी – डीडीसी ने लिया जायजा!जिले के छात्र – छात्राओं के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी सुपूर्द,अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी।

बोकारो/झारखंड 21 सितंबर।चास प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद माल में बने डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरीको जिले के छात्र – छात्राओं के लिए सुपूर्द कर दिया गया। यह जिला प्रशासन की ओर से जिले के छात्र – छात्राओं के सर्वांगिन विकास के लिए तोहफा है। गुरुवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का जायजा लिया। उन्होंने क्रमवार लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं को देखा एवं जिले के छात्र – छात्राओं को अध्यापन कार्य में ज्यादा से ज्यादा लाभ/सहूलियत मिल सकें, इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया।

उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने क्रमवार रीडिंग हॉल, डिस्कशन रूम एवं लॉकर रूम आदि को देखा। बुक स्टोर में सभी पुस्तकों को पंक्तिबद्ध/श्रृंखलाबद्ध लगाने को लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने रीडिंग हॉल में अध्ययन कर रहें कुछ छात्र – छात्राओं से संवाद भी किया।

द्वय पदाधिकारियों ने छात्र – छात्राओं की सहूलियत को लेकर डिस्कशन रूम में बनाएं गए कैफेटेरिया का भी जायजा लिया। कैफेटेरिया का संचालन कर रही जेएसएलपीएस की समूह दीदी से डीसी – डीडीसी ने छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने कुछ चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता, जिला सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, डीपीएम प्रकाश रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी/कर्मी, छात्र – छात्राएं आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय हो कि,डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का संचालन जिला परिषद बोकारो द्वारा किया जाएगा। इसको तैयार जिला प्रशासन के पहल पर विभिन्न विभागों के कन्वर्जेंससे किया गया है। यह लाइब्रेरी अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है। छात्र – छात्राओं को एक ही फ्लोर पर रीडिंग हॉल, डिस्कशन रूम एवं लॉकर रूम आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा लाइब्रेरी में लिफ्ट, आरओ वॉटर एवं 07 हजार से ज्यादा सामान्य एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक उपलब्ध है।

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का सदस्य ऐसे बने

जिले के विभिन्न विद्यालयों/कालेजों एवं विभिन्न शैक्षणिक/कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र – छात्राएं डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का सदस्य बन सकते है। इसके लिए उन्हें निबंधन करना होगा।

निबंधन की प्रक्रिया ऑन-लाइन* है। इच्छुक छात्र – छात्राएं *https:zilaparishadbokaro.com पर जाकर जिला परिषद पोर्टल पर Online Services एवं उस पर क्लिक कर library Registration पर जाना है। खुले *USER REGISTRATION प्रपत्र में अपनी/अपने अभिभावक की समस्त विवरणी/फोटो/डाक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करना है। निबंधन शुल्क मात्र 100 रुपये है।

Related posts

जयपुर:राजस्थान को पर्यटन में बनायेंगे नंबर वन डेस्टिनेशन : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

आरईसी पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में 1, 320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन को ऋण प्रदान करेगा।

rktvnews

1 बिलियन फॉलोअर्स सम्मेलन: सनी वर्की का कंटेंट क्रिएटर्स को बुलावा – ‘स्कूल न जाने वाले बच्चों के संकट को वायरल करें’

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जन संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

rktvnews

भोजपुर : रिक्शा ठेला चालकों को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दिया गया कंबल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment