RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन के संबंध में बैठक।

बक्सर/बिहार 09 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन के संबंध में बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन करने का निदेश दिया गया। समन्वय समिति के बैठक में पराली प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के साथ प्रखण्डवार बैठक कराना सुनिश्चित करेंगे एवं किसानों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना भी सुनिष्चित करेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि आगामी कुछ दिनों में धान की कटनी प्रारंभ हो जाएगी। कटनी के उपरांत पराली जलाने की रोकथाम हेतु किसानें के बीच किसान चौपाल एवं किसान संगोष्ठी के माध्यम से पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में व्यापक जानकारी दी जाएगी। साथ ही जो किसान हॉरवेस्टर रखे हुए उनमें एसएमएस लगा कर ही धान फसल कटनी करने हेतु अनुरोध किया गया है।
समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि पिछले वर्ष कुछ किसानों के द्वारा खेतों में पराली जलाने के क्रम में उनका किसान रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया था। निदेश दिया गया कि प्रखण्ड स्तर पर बैठक कराकर फीडबैक के साथ पुनः आगामी बैठक में एजेण्डा के साथ विस्तृत बैठक में भाग लेंगे।

Related posts

भोजपुर:बढ़ती कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन अविलंब करें अलाव व कंबल की व्यवस्था :दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य के साथ भिखारी ठाकुर लोकोत्सव का कल से आगाज़।

rktvnews

खजुराहो महोत्सव:भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव की दो पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मंजूरी दी और इसका नाम “महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम” रखा।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: सियाचिन की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी “जयमा लामो” दीदियों संग उलेन कपड़े, ड्राई फ्रूटस, हैंडी क्राफ्ट्स का कर रही सफल व्यापार।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन, बक्सर,के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-XVIII में NCC कैडेटों का आगमन।

rktvnews

Leave a Comment