RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उज्जैन:हम होंगे कायमब पखवाड़ा अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)30 नवम्बर। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत गत दिवस विक्रम विश्वविध्यालय की डॉ अंबेडकर पीठ मे एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज द्वारा की गयी, उनके द्वारा समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुसंस्कृत संस्कारवान समाज एवं राष्ट्र निर्माण हेतु बेटियों को पढ़ाना, उनकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बेटियों के बिना परिवार समाज एवं राष्ट्र कि कल्पना नहीं की जा सकती है ।हमारे समाज राष्ट्र को सदैव बेटियों ने अपने साहसिक कार्यों से गोरवान्वित किया है। बेटियाँ शुभकामनाएँ है जिनकी शुभ इच्छा भावना से परिवार, समाज एवं राष्ट्र खुशहाल एवं पल्लवित होता है। वर्तमान समाज मे अनेक परिवर्तनों से बेटियों कि स्थिति में बदलाव आया है और यह संभव हो पाया है स्वस्थ्य एवं सकारात्मक सोच कि वजह से।
कार्यशाला तीन सत्र मे सम्पन्न हुई। जिनमे जेंडर एवं सामाजिक नियम, समाज मे प्रचलन चुनौतियाँ एवं अवसर, उज्जैन जिले मे बाल संरक्षण के मुद्दे चुनौतियाँ एवं अवसर, बालकों एवं महिलाओं हेतु महिला बाल विकास विभाग कि योजनाएँ एवं कार्यक्रम बेंडर फॉरम का गठन, प्रक्रिया एवं गतिविधियां पर विमर्श किया गया।
तराना, घटिया, माहिदपुर, उन्हेल, बड़नगर, नागदा, खाचरोद माकड़ोंन एवं कायथा के प्राध्यापकों एवं विध्यार्थियों ने सहभागिता दी । कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में आदित्य बिरला फ़ाउंडेशन के सोश्ल सायकोलोजिस्ट निखिल मिश्रा, रोहित वर्मा स्टेट कोरडीनेटर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रियंका त्रिपाठी एवं यूनिसेफ के जिला समन्वयक नीलेश दुबे द्वारा विषयगत बारीकियों संभावित कार्ययोजना एवं रणनीति पर विमर्श किया । कार्यशाला का संयोजन डॉ अंबेडकर पीठ कि सहायक प्राध्यापक डॉ निवेदिता वर्मा ने किया ।

Related posts

वेक्टर एक्स बना आईएसबीए वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर।

rktvnews

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

रायपुर : संविधान दिवस पर मंत्रालय में मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन अधिकारियों को भारत के संविधान उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन।

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा संसद कार्यक्रम आयोजित!जिले से सचिन अग्रवाल प्रथम व प्रीति शर्मा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त ।

rktvnews

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment