
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के एन एच 922 पर कुंडेश्वर-रानीसागर मोड़ के पास दो बाइक के टक्कर मे चार लोग जख्मी हो गये। डायल 112 के एएसआई सहदेव प्रसाद ने सभी घायलों को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर पहुॅचाया जहाँ उनकी चिकित्सा की गई। घायलों में ओमप्रकाश ठाकुर (36 वर्ष) पिता कुबेर ठाकुर गौरा-राजपुर, सरिता राय (30 वर्ष) पति विपुल राय एकौना थाना सिमरी जिला बक्सर, रियांश और सीमांसी शामिल हैं। 
