RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:डा विजय गुप्ता का बेसिकॉन सम्मेलन में एडवांस लेप्रोस्कोपिक आपरेशन होगा लाइव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 नवंबर।आरा के प्रसिद्द सर्जन एवं आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल के संस्थापक,कई सामाजिक,धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं में अपनी सेवा से अनुप्राणित करने वाले डॉ विजय गुप्ता को मोतिहारी में होने वाले वार्षिक बेसिकॉन सम्मेलन 2024 के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक मोतिहारी बिहार में आयोजित किया गया है। इसमें बिहार एवं अन्य प्रांतों के प्रमुख सर्जन उपस्थित रहेंगे।अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी सर्जन सम्मिलित होंगे और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।
एक भेंट वार्ता में डॉक्टर विजय गुप्ता ने बताया की मुझे पित की नली में पथरी का लेप्रोस्कोपिक सर्जरी एडवांस विधि से आपरेशन कर के लाइव परफॉर्मेंस करना है।इसको समस्त सर्जन देखेंगे, स्टेप बाय स्टेप उनके प्रश्नों का जवाब और समाधान भी बताते चलना है। इस दृष्टिकोण से यह कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है।यह कार्यशाला प्री कॉन्फ्रेंस है यानी 29 नवम्बर को होगा।डा गुप्ता ने बताया की यह आरा वासियों के लिए,हम सबों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। हालांकि यह मेरी जन्म भूमि और कर्मभूमि भी है।इस मिट्टी से अधिक लगाव और अपनापन रहता है। मेरी पत्नी डा संगीता गुप्ता भी चिकित्सक है।सेवा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी रूचि रखती है।नृत्य और गीत भी परिवार का हिस्सा बन गया है।

Related posts

राजस्थान:पर्यटन और संस्कृति भारत के समावेशी और सतत विकास के प्रवेश द्वार, पर्यटन सेक्टर 8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है:केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री

rktvnews

पिछले एक दशक में प्रत्‍यक्ष कर संग्रह तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है और रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या बढ़कर 2.4 गुना हो गई है: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोपाल:अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग।

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

भोजपुर : इंद्रावती इंडेन, शाहपुर के प्रबंधक व कर्मचारी हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment