RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हॉल रामगढ़ में हुआ प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)08 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को टाउन हॉल रामगढ़ में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, माननीय विधायक मांडू निर्मल महतो, अभियान निदेशक जल जीवन मिशन शशि रंजन, अभियान निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मनोहर मरांडी, उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग राजीव जायसवाल सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारी, अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
टाउन हॉल रामगढ़ में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के द्वारा सभी के समक्ष प्राथमिक उपचार सह सीपीआर प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा प्रैक्टिकल करा कर भी लोगों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, चोकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबना, शॉक, सांप का काटना एवं दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया गया।

Related posts

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक- आमजन को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में प्रातः सुबह 4 बजे से देर शाम तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड एक ट्रैक्टर व 600 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाइवा ट्रक को किया गया जप्त।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि दिवस 22 सितंबर के अवसर पर वैशाली जिला में 01 से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा गोली खिलाई जाएगी।

rktvnews

पत्रकार को पितृ शोक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिले के मतदान केंद्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment