RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ा गांव के पंचायत सचिवालय व निर्माणाधीन जन सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने संयुक्त जांच टीम की गठित।

बड़ागांव के जन सुविधा केंद्र पर 1 वर्ष में मात्र बनाए गए 42 प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को बने प्रमाण पत्र की जांच करने के दिए निर्देश।

कार्य में रुचि ना लेने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ की जाए कार्यवाही।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 नवंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को जनपद बागपत के विकासखंड खेकड़ा के ग्राम पंचायत भवन बड़ागांव का निरीक्षण किया पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण 2022 में 10 लाख रुपए की धनराशी से हुआ जिसमें जगह-जगह सीलन की समस्या मिली है उसके अलावा एक यहां पर एक विशेष रूप से जन सुविधा केंद्र निर्माणधीन है जिसका निर्माण ₹500000 रुपए की धनराशि से किया जा रहा है और उसमें जो भवन निर्माण की स्थिति है अच्छी नही जो खिड़किया प्रधान जी के द्वारा और पंचायत सचिव द्वारा लगाई गई है वे काफी निम्न श्रेणी की है उनको बदलने के निर्देश भी दिए गए और क्योंकि भवन की जो 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं उसकी गुणवत्ता भी प्रश्न उपाचक है इस क्रम में खंड विकास अधिकारी खेकड़ा व सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए हैं । प्रत्येक ग्राम पंचायत में शान द्वारा एक जन सुविधा केंद्र बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है कुछ स्थानों पर जन सुविधा केंद्र संचालित है जिससे कि गांव के व्यक्ति को किसी प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए आवश्यक जगह जाना ना पड़े अपने गांव में ही उसकी समस्या का समाधान हो जाए उससे संबंधित जो दस्तावेज है वह उसे समय से प्राप्त हो जाए जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने बड़ा गांव के जन सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें पंचायत सहायक द्वारा 1 वर्ष में 42 प्रमाण पत्र जारी किए है जन सुविधा केंद्र पंचायत सहायक कार्य करते हैं उन्हें मानदेय मिलता है इतने कम प्रमाण पत्र बनने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ग्राम स्तर पर दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार काम हुआ है इस सबके संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि जन सुविधा केंद्र पर कितने प्रमाण पत्र बन रहे हैं कितनी फीस ली जा रही है ग्राम स्तर पर इसकी आवश्यक जांच की जाए जिससे की जनता को शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधा मिल सकें। गांव की सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा अलग से भवन बनाया जा रहा है जिससे कि अधिक से अधिक फैसिलिटी मिले उनमें कंप्यूटर स्कैनर प्रिंटर अन्य फैसिलिटी दी जा रही है डीपीआरओ को निर्देशित किया कि अनुसरण कर जिसकी जो लापरवाही है उसकी जवाब दे ही तय की जाए और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने बड़ागांव के प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी लैब टेक्नीशियन अभय प्रताप काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं जिन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार पूरे माह में 10 दिन उपस्थित हुए हैं जिसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि इनका वेतन आहरित ना किया जाए।उन्होंने आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है उसके बारे में भी जानकारी ली और संबंधित से अच्छा फीडबैक प्राप्त हुआ।

Related posts

21 नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों की स्थापना करने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से स्वीकृति दी गई।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव की आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की कि गई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बड़हरा भाजपा ने मनाया जश्न।

rktvnews

राज्यमंत्री ने किया फसाड लाइटिंग कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment