RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रशासी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित,की स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)31 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में आज प्रशासी अधिकारी अलख नारायण शुक्ला के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घ, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाकाल को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि श्री शुक्ला ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लेकिन सेवाकाल में किए गए कार्य और व्यवहार व्यक्ति को हमेशा स्मरणीय बनाए रखते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने श्री शुक्ला को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भी सेवानिवृत्त प्रशासी अधिकारी अलख नारायण शुक्ला के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला का कार्य व्यवहार सदैव सहयोगात्मक रहा, जिससे कार्यालयीन कार्यों का संचालन सुचारु रूप से संपन्न होता रहा। उप विकास आयुक्त ने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज के लिए आगे भी उपयोगी सिद्ध होगा।
सेवानिवृत्त प्रशासी अधिकारी अलख नारायण शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए कर्मक्षेत्र में निरंतर संघर्ष और ईमानदारी आवश्यक है। अपने कार्यों के माध्यम से ही व्यक्ति एवं कार्यालय की पहचान बनती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
अलख नारायण शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के उपरांत वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से प्रशासी अधिकारी के पद पर नामित एवं पदस्थापित किया गया है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, स्थापना उपसमाहर्ता देवानंद राम, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, स्थापना प्रधान सहायक प्रमोद कुमार, निर्वाचन प्रधान सहायक त्रिगुण पाण्डेय,कार्यालय प्रधान डीआरडीबी मिथिलेश कुमार, स्थापना शाखा के उच्च वर्गीय लिपिक शैलेश कुमार एवं निम्न वर्गीय लिपिक अंजली कुमारी, विधि शाखा से फारुकी सहित समाहरणालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में एक अन्य विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन जिला सांख्यिकी कार्यालय, गढ़वा में किया गया, जहाँ कनीय सांख्यिकी सहायक शशि भूषण चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री शिशिर तिग्गा ने उन्हें गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सांख्यिकी विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 दिसंबर 25

rktvnews

अमरनाथ यात्रा स्वच्छ तीर्थ की ओर अग्रसर

rktvnews

भागवत की शताब्दी कथा : खतरा, खतरा, खतरा!!!

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

झारखंड: रांची:इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाए हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

चतरा: रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छापामारी।

rktvnews

Leave a Comment