RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल की पांच शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित।

जीवन में जिसने योग अपनाया, उसने स्वस्थ जीवन पाया: कृष्णा गौर

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)27 जुलाई।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित रविंद्रनाथ पुस्तकालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती गौर ने कहा कि, जीवन में जिसने भी योग अपनाया है, उसने सदैव स्वस्थ जीवन पाया है। उन्होंने संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ उन्होंने सभी लोगों को बधाई इी। भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ. . गांगुली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहाँ आने वाले लोग वास्तव में लाभ लेकर एक आदर्श जीवन जीने का काम कर रहे हैं। इस संस्था में आने के बाद जो लाभ लोगों को मिला, जो परिणाम उनको दिखाई दिए। इसलिए योग हमारे जीवन और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। श्रीमती गौर ने कहा कि सभी सम्मानित विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। विधायक भगवान दास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जीवन शैली सम्मान से सम्मानित विभूतियों में संयुक्त संचालक जनसंपर्क एवं लेखक अशोक मनवानी, सर्जन डॉ. अतुल अग्रवाल, पत्रकार श्री शशांक दुबे और एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली ज्योति रात्रे शामिल थी। इस दौरान अनेक योग साधकों ने अपने योग गुरु डॉ. पवन गुरु और ममता गुरु का सम्मान किया।

Related posts

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की बैठक संपन्न

rktvnews

भोजपुर : शराबी व वारंटी गये जेल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

छपरा:कुपोषण की समस्या से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है छपरा का पोषण पुनर्वास केंद्र।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 185 करोड़ रुपये की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले ने निकाली प्रभातफेरी।

rktvnews

Leave a Comment