RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।हिंदू जागरण मंच, भोजपुर ईकाई द्वारा नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान की गरिमामई उपस्थिति के साथ साथ साथ संगठन के प्रदेश सहसंयोजक सोना लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया और जिला कार्यकारिणी के सह संयोजक विशाल सिंह, दिलीप सिन्हा, युवा संयोजक विजय कुमार हिंदू, सहसंयोजक विकी आजाद, पवन सत्यार्थी, दुर्गेश सिंह, आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे। नगर कार्यकारिणी से जय केसरी, प्रवीण बजरंगी, कुंदन केसरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्र के आंतरिक एवं बाह्य और आर्थिक समस्याओं के साथ प्रदेश एवं जिले के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अभियान को सफल बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया। बैठक में माननीय विधानसभा सदस्यों ने संगठन के कार्य और समाज में संगठन की योगदान की सराहना करते हुए लगातार राष्ट्र उत्थान में अपना योगदान और जागरूकता फैलाने का आशा व्यक्त किया।

Related posts

वॉशिंगटन से दिल्ली तक : एप्सटीन की छाया

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर की पूजा- अर्चना।

rktvnews

अमृत महोत्सव पर शहीद को किया गया याद।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त ने की Project GARV से संबंधित समन्वय बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

Leave a Comment