RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर टेबल टॉक व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड)28 नवंबर।भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर गुरुवार को 9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम से इंस्पेक्टर रणविजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला समाहरणालय सभाकक्ष में टेबल टॉक एवं अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम समाहरणालय सभाकक्ष में टेबल टॉक के दौरान एनडीआरएफ टीम के पदाधिकारियों के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूकंप के दौरान सुरक्षा दृष्टिकोण से संचालित की जाने वाली गतिविधियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई वही इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग तिवारी के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टेबल टॉक के उपरांत अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के परिसर में भूकंप के दौरान रेस्क्यू सहित अन्य आकस्मिक स्थिति में संचालित की जाने वाली गतिविधियों को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।

Related posts

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

घर-घर का सम्बल बन रहे महंगाई राहत कैम्प, जन सम्मान की संकल्पना हो रही साकार।

rktvnews

भोपाल:भावांतर राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के संकल्प का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:लोगों का एक ही जगह पर समाधान करना समाधान शिविर का लक्ष्य :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment