RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा जिला स्कूल के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग, मुख्य सचिव को भेजा पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित ऐतिहासिक जिला स्कूल का भवन अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। भवन की दीवारों में दरारें, छत से प्लास्टर गिरना और अन्य संरचनात्मक कमजोरियां छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

इस गंभीर मामले को लेकर जेडीयू नेता सद्दाम बादशाह ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जिला स्कूल के पुराने भवन को नए सिरे से आधुनिक एवं सुरक्षित तरीके से निर्माण कराने की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिला स्कूल भोजपुर जिले का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन भवन की वर्तमान दयनीय स्थिति शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रही है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

सद्दाम बादशाह ने सरकार से विद्यालय भवन की तकनीकी जांच कराकर अविलंब पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय में स्मार्ट क्लास, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास की भी मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

Related posts

वाणिज्य विभाग ने देश भर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, एकजुट रहने, सत्‍यनिष्‍ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और निर्भय होकर निर्धारित लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2023 एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सर्विस एथलीटों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:धान की खेती को मत्स्य पालन,वानिकी के साथ जोड़ने की पद्धति इकोलॉजिकल बैलेंस का उत्कृष्ट उदाहरण : डा प्रबुद्ध कुमार मिश्रा

rktvnews

शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के असहयोग से चौथे दिन भी विश्वविद्यालय का कार्य ठप्प!किए गए समझौता में मांगों को जल्द पूरा करें विश्वविद्यालय:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment