RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विदेश यात्रा के लिए किया प्रस्थान।

दक्षिण कोरिया एवं जापान में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित।

मंत्रिगण एवं उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सफल यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)08 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक रामसहाय वर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक गुप्ता, शासन सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. जोगाराम, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित उच्चाधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सफल यात्रा के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के क्रम में 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा विदेशी निवेशकों को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन के कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाई : के रवि कुमार

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से पशु पति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार।

rktvnews

भरतपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट के तहत उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment