RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महुली गंगा घाट पर मुंडन की खुशी मातम में बदली, दो युवक गंगा में डूबे।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
डूबने वाले युवकों की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी धनु यादव (18 वर्ष) एवं सोनू यादव (16 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सुदर्शन यादव के पुत्र बताए जाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा थाना प्रभारी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

बिहार:16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:2025 में मजबूत बनेगी एनडीए सरकार: राजेश भट्ट

rktvnews

मोतीहारी:स्वास्थ्य के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने आईआईआईडीईएम में 2,300 से अधिक प्रक्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बड़ी उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment