RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने गंगा के कटाव व कटाव निरोधक कार्य का लिया जायजा।

शाहपुर के जवइनिया मे उफनती गंगा से हो रहे कटाव तथा कटाव निरोधक कार्य का जायजा लेते जगदीशपुर के एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अगस्त। भोजपुर के जिला पदाधिकारी राज कुमार के निर्देश के आलोक में जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में गंगा नदी से हो रहे कटाव का जायजा लेने अन्य पदाधिकारियों के संग जवइनिया पहुँचे। पदाधिकारियों ने जवइनिया मे उफनती गंगा से हो रहे कटाव और कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण क्षेत्र बक्सर के अभियंता से प्रीवेंटिव एक्शन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, शाहपुर के बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, बाढ़ प्रमंडल बक्सर के अभियंता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:रिमझिम बारिश के बीच हुआ “रन फॉर एनवायरमेंट” का सफल आयोजन, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

पटना:आधुनिक अग्नि सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

rktvnews

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नारनौल:नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता : पीसी मीणा

rktvnews

भोजपुर: नशा मुक्ति दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नवादा: नामांकन नाम निर्देशन पत्र देने की प्रक्रिया संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment