RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा अंतर्गत किशोरियों संग की गई बैठक, बाटे गए महावारी कीट।

RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)28 नवंबर।महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा अंतर्गत मोतिहारी सदर प्रखंड के खुशबूनगर , जगजीवन नगर, बेगमपुर के अनुसूचित जाति समूह के किशोरी बच्चियों के साथ बैठक आयोजन किया गया। इस क्रम में 50 किशोरियों के बीच महावारी स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी के द्वारा महिलाओं पर हो रही लिंग आधारित हिंसा में घरेलू हिंसा,शारीरिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक , आर्थिक एवं भावनात्मक शोषण शामिल हो सकते है । इसी क्रम में महावारी कीट वितरण किया गया साथ ही किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई,इनके द्वारा बताया गया कि मासिक धर्म कोई अपराध नहीं है ये एक सामान्य शारीरिक प्रकिया है, जिस पर घर और समाज में खुलकर बात की जाए तो इस दौरान स्वच्छता के महत्व को समझा जा सकता | जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं विकास निगम के द्वारा skill development centres के बारे में बताया गया जिसमे बच्चियों को General duty assistant का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी के द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यथा डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन एवं महिला हेल्प लाइन के कार्यो एवं कन्या उत्थान योजना के लाभ के एवं मुख्य मंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोतिहारी सदर एवं कोटवा द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006,और उसके प्रावधान सहित अन्य कानून के बारे में बताया गया।

Related posts

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

बागपत को खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाएगा सांसद खेल महोत्सव, जोरों पर तैयारियां

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश वरिष्ठ नागरिक संघ के तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन के समापन में शरीक हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

कल्पवृक्ष से लेकर सोने की चिड़िया तक: भारत की रचनात्मकता की एक झलक।

rktvnews

भोजपुर:सेवा व जान बचाने का उत्तम साधन है स्वैच्छिक रक्तदान : भुवन पांडेय

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को किया सम्बोधित।

rktvnews

Leave a Comment