RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,22 मार्च तक मिलीं 173 शिकायतें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)23 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। 22 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों से इस एप के माध्यम से कुल 173 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।
श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी-विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिए कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायत कर सकता है।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

रायपुर : धुएं से मुक्ति और आहार से बच्चो को मिल रही शक्ति।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने एसबीएम अकादमी के व्हाट्सएप संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने लूट मामले के लाइनर को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी एक बार फिर प्रेरणा देने लौटी हैं, लेकर आई हैं देवी चौधुरानी का क्रांतिकारी टीज़र, जिसमें प्रसेंजीत चटर्जी और स्राबंती चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

rktvnews

Leave a Comment