RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)28 नवम्बर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 28 नवम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
श्री साय ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने महिला शिक्षा को भी बढ़ावा दिया और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले को शिक्षा प्रदान की, जो भारत की पहली अध्यापिका बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की सेवा भावना और विचार मूल्य हमें सदा दीन-दुखियों की सेवा और समाज में समता स्थापित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Related posts

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

फरीया के रही (13-12-01 संसद पर आक्रमण)

rktvnews

ओडिशा में भारत की पहली उन्नत 3डी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई का शिलान्यास; एआई, 5जी और रक्षा तकनीक को बड़ा समर्थन।

rktvnews

समस्तीपुर:महामानव थे शिवचंद्र बाबू : डाॅ लाभ

rktvnews

मेले को साफ सुथरा और व्यवस्थाए बनाने में प्रशासन का करें सहयोग!गोगामेड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में बोली नोहर एडीएम चंचल वर्मा

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

Leave a Comment