RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का शपथग्रहण समारोह संपन्न।

आगामी 9 अप्रैल को मनाया जायेगा विश्व नवकार दिवस।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)09 मार्च।आज जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के द्वारा वर्ष 2024-26 के लिए नई समिति की पदस्थापना एवं शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम रांची के स्वर्ण भूमि बैंक्विट में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जीतो के उपाध्यक्ष कमलेश सोजतिया कल्पना बैद, विनोद दुग्गड, पंकज मालू एवं सुनीता मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तमाम सदस्यों को आए हुए मेहमानों ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान जीतो मुख्य से विशाल जैन को अध्यक्ष, सर्वेश जैन को मुख्य सचिव एवं अर्पित जैन को कोषाध्यक्ष, महिला शाखा से सरोज पांडया को अध्यक्षा,एकता बड़जात्या को मुख्य सचिव एवं स्नेहा सेठी व आशिका अजमेरा को कोषाध्यक्ष, युवा शाखा से नितेश जैन को अध्यक्ष श्रेय जैन को मुख्य सचिव एवं अंकित लोहाडिया को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान जीतो के आगामी विश्व महानवकार दिवस की आयोजन से संबंधित जानकारी दी गई एवं विधिवत इसके पोस्टर का विमोचन किया गया। जीतो आगामी 9 अप्रैल को विश्व भर में नवकार दिवस मना रहा है इसमें सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान रांची के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे जैसे फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दिगंबर जैन पंचायत, भगवान महावीर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जेसीआई श्वेतांबर समाज, मारवाड़ी युवा मंच, बी ऐन आई, इत्यादि। आए हुए तमाम सदस्यों ने आगामी नवकार महामंत्र दिवस में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में कोलकाता से आए विनोद जी दुग्गड ने अपने जीवन के विभिन्न आयाम पर चर्चा की। उनके व्यक्तित्व से जीतो के तमाम सदस्य काफी प्रभावित थे। उसके पश्चात केशव जैन ने समूह को प्रोत्साहित किया एवं विभिन्न खेलों के माध्यम से सब में नई ऊर्जा भरी। उनके इस कार्यक्रम से सभी बहुत प्रभावित थे।
कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी हर्षवर्धन जैन ने उठाई।

Related posts

एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment