RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: महिलाएं आज भी सामाजिक स्थिति में अपने रोगों को बताने से करती है संकोच: डॉ सविता रूंगटा

23 नवंबर को रेड क्रॉस में महिलाओं हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं पटना आब्स गायनी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच,संभव दवा तथा जागरूकता के लिए 23 नवंबर 2024 को रेड क्रॉस सोसाइटी भवन दक्षिणी रमना रोड आरा में आयोजित है। यह शिविर केवल महिला, वृद्ध, लड़कियों के लिए ही है।जांच शिविर में पटना के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलका पांडे, डॉक्टर मीना सामंत, डॉ रुमा गोस्वामी, डॉक्टर रूपम के साथ-साथ आरा से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सविता रुंगटा, डॉक्टर निर्मला वर्मा, डॉक्टर संगीता सिंह, एवं डॉ राखी अग्रवाल आदि की सहमति एवं उपस्थिति निर्धारित है। आयोजन से अधिक से अधिक लाभ पहुंचे इस बात की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सविता ने बताया कि महिलाएं आज भी सामाजिक स्थिति में अपने रोगों को बताने से संकोच करती है जिसका नतीजा होता है कि आगे चलकर जो रोग ठीक होने वाला भी रहता है बाद में बिगड़ जाता है और जान लेवा बन जाता है जिसके लिए केवल और केवल महिलाओं का शिविर लगाया गया है। ताकि महिलाएं या लड़कियां सीधे-सीधे चिकित्सकों से अपनी समस्याओं को खुलकर कर सके। दूसरी बात की अनेक जानकारियों के अभाव में लापरवाही करती है जिस रोग धीरे-धीरे बढ़ाते जाता है।इसके लिए ब्लड शुगर ,हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, एवं हड्डी से संबंधित जांच भी की जाएगी। यथासंभव दवा का भी वितरण किया जाएगा। डा सविता रुंगटा ने बताया हमारा प्रयास है कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा और आने वाले बच्चे भी स्वस्थ होंगे।स्वस्थ परिवार उन्नति का सबसे बड़ा आधार बनता है। प्रेस वार्ता में डॉक्टर एसके रूंगटा ,डा सविता रुंगटा डॉ राखी अग्रवाल ने भी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी और संचालन के रूप में सचिव डॉक्टर विभा कुमारी उपस्थिति रही और तमाम तैयारियां पर विस्तार से जानकारी दी। अन्य पदाधिकारी में उपसंरक्षक मोहम्मद सरफराज अहमद एवं पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ निर्मल सिंह भी उपस्थित रहे। यह प्रातः 10:00 बजे दिन से रजिस्ट्रेशन से लेकर 3:00 बजे दिन तक जांच निर्धारित है।

Related posts

भोजपुर भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक में कई अहम मुद्दे पर हुआ विचार!जीत के संकल्प से महिलाएं सक्रिय:जिलाअध्यक्ष ममता सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता को विदाई,प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी का हुआ स्वागत।

rktvnews

क्या पुष्पा मानेगी राशि और ऋषभ की शादी के लिए?

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य किया निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

rktvnews

पटना: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को ले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment