RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल: विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर/राजस्थान 09 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा में शीघ्र ही हेल्प डेस्क की स्थापना होगी, जो राजस्थान के प्रत्येक विधायक को पेपरलेस प्रक्रिया का प्रशिक्षण देगी। विधानसभा को पेपरलेस बनाये जाने के लिए विधानसभा के सूचना तकनीक से जुडे अधिकारियों की एक बैठक में मंगलवार को श्री देवनानी ने कहा कि आज के जमाने में डिजिटल सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान विधानसभा को साइबर खतरों से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में टेक्नीकल और डिजिटल अपग्रेड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए।
श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी आमजन को तुरन्त मिल सके, इसके लिए संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी टीवी चैनल और वॉटसअप चैनल बनाया जावेगा। राजस्थान विधानसभा को आमजन से जोड़ने के लिए अद्धतन सूचना तकनीक का उपयोग किया जाएगा। राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्य करें, ताकि साइबर खतरों से विधानसभा सुरक्षित रह सके।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि आज का जमाना आमजन तक जल्द से जल्द सूचना पहुँचाने का है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सोशल मीडिया की सभी एप्लीकेशन्स को तुरन्त अपग्रेडेशन करें, सूचनाओं को अपडेट रखें। विधानसभा के यूटयूब चैनल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई सोच और अद्धतन सूचना तकनीक के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देश दिए।
बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेन्टर के राजस्थान प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, सेन्टर के विधानसभा में प्रभारी सोहन लाल कुमावत, प्रमुख शोध व सन्दर्भ अधिकारी विनोद मिश्रा सहित विधानसभा की आईटी सेल से जुडे हुए अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:राज्य एवं केंद्रीय टीम द्वारा किया जा रहा है राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग।

rktvnews

भोजपुर: विद्यालय संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं को बधाई दी

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छता ही सेवा 2024 के उन्मुखीकरण को ले बैठक।

rktvnews

जयपुर: विष्णु मार्ग में सिविल ब्लॉक से आम जनता परेशान,सूचना के बाद भी समाधान नहीं होने पर जताई चिंता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: नगर पालिका चुनाव को ले उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए सख्त दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment