RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पद- प्रोन्नति के लिए वीकेएसयू के कुलपति और कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर। बुधवार को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय,प्रक्षेत्र के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पद-प्रोन्नति के लिये कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने शिक्षकेत्तर कर्मचारियों हेतु विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति में एक कर्मचारी प्रतिनिधित्व हेतु भी अनुरोध किया है। शशिरंजन ने बताया गठित समिति में अधिकांशतः शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ही रहते हैं और वे केवल अपने फायदा की बात सोचते हुए कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं।श्री शशिरंजन का नाम का प्रस्ताव दिया है साथ ही प्रो० (डॉ०) कुन्दन सिंह को तत्काल समिति से हटाने की बात कही। उल्लिखित मांग दिनांक 20.11.2024 से 28.11.2024 तक पूरा नहीं होने पर कर्मचारी मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का कार्य करेंगे एवं आगे करो या मरो तक का रास्ता अख्तियार करने पर बाध्य है जिसकी सारी जिम्मेवार विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों पर होगी। इस मौके पर
एस०पी०जैन कॉलेज, सासाराम, श्री शंकर कॉलेज, सासाराम, रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम, श्री शेरशाह कॉलेज, सासाराम, एच०डी०जैन कॉलेज, आरा, महाराजा कॉलेज, आरा, एस०बी० कॉलेज, आरा, जे० जे०कॉलेज, आरा, ए०एस०कॉलेज, विक्रमगंज, एम०भी०कॉलेज, बक्सर, जी०बी०कॉलेज, रामगढ़, एस०एन०शाहमल खैरा, देव एवं 19 अंगीभूत कॉलेज के सभी कर्मचारी ने लिखित ज्ञापन सौंपा है।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं आगामी लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

चतरा:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में ‘विश्व बुजुर्ग दिवस’चतरा सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ विशेष आयोजन।

rktvnews

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

54वें इफ्फी में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो’ में ‘ओड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में बागपत शहर में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment