RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पूर्वी चंपारण:विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)20 नवंबर।आज पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन।
सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण जिला के 4052 नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के पद पर नियुक्ति का दिया गया औपबंधिक पत्र।
पटना के अधिवेशन भवन में विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया था जहां माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से पूरे बिहार में कराया गया। पूर्वी चंपारण जिला में जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां जिला 200 विशिष्ट शिक्षकों को जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियो के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिला के सभी प्रखंडों के बीआरसी भवन में भी नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह संपन्न हुआ, वहां भी पटना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी विशिष्ट शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर आज विशिष्ट शिक्षक बन रहे हैं। आपकी सेवा और शर्तों का स्थानांतरण हुआ है। आप सभी से समाज को अपेक्षा है और आशा है आप उसे पूरा करेंगे सफल होंगे। आप सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लें।आपके हाथों में बच्चों का भविष्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के साथ-साथ सभी मूलभूत व्यवस्था की उपलब्धता सरकार के द्वारा सुनिश्चित कराई जा रही है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला में आज 4052 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है जिसमें 3670 प्रारंभिक शिक्षक हैं, 274 माध्यमिक शिक्षक तथा 108 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं। ये सभी नियोजित शिक्षक पहले पंचायत एवं नगर निकायों में पदस्थापित थे जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर आज विशिष्ट शिक्षक बने हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 06 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

राजेंद्र विश्वानाथ आर्रेलकर होंगे बिहार के नये राज्यपाल

rktvnews

देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

गोपालगंज:जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 1,04,100 रूपये के जाली नोट के साथ 02 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment