RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/19 मई।केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, आईआईएसईआर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित 43 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसी तरह देश भर में स्कूली शिक्षा के तहत चल रहे केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों जैसे संस्थानों की परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव श्री के. संजय मूर्ति, उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुख, सीपीडब्ल्यूडी, एनबीसीसी और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बैठक के दौरान श्री प्रधान ने उच्‍च शिक्षा संस्‍थानो (एचईआई) को निर्देश दिया कि वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाए और उन्हें इस वर्ष के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा जो 21वीं सदी के वैश्विक नागरिक बनाने के हमारे प्रयासों को गति देगा।
उच्च शिक्षा संस्थानों की इन नई परियोजनाओं में विभिन्न नए शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाएं, छात्रावास और विभिन्न आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए व्यावसायिक गतिविधियों की सुविधाएं शामिल हैं।

Related posts

घराट गणपति’ भारतीय परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का सच्‍चा प्रयास : फिल्म निर्माता नवज्योत बांदीवाडेकर

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा की सफलता पर लोजपा ने किया प्रेस वार्ता व सम्मान समारोह : राजेश्वर पासवान

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के थिम्पू में चांगलीमेथांग उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं को”सिंदूर”बांटने का अभियान महिलाओं की”अस्मत”से है खिलवाड़ : मनोज सिंह

rktvnews

इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण और लापरवाही करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सकों पर हो कार्रवाई:राहुल कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

rktvnews

Leave a Comment