RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: 21 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे होनहार, अपनी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन।

विकसित भारत के लिए रचनात्मक माध्यमों से युवा रखेंगे अपने विचार, 300+ प्रतिभागी होंगे शामिल।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 नवंबर। जनपद बागपत में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र (माय भारत) और युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 नवंबर को स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का भव्य स्तर पर आयोजन होगा जिसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही है। जिला युवा उत्सव का आयोजन पंच प्रण थीम पर होगा जिसमें 300 से अधिक युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे और पंच प्रणों को आत्मसात कर विकसित भारत निर्माण में योगदान देने के संकल्प को दोहराएंगे। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र और युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
जिला युवा उत्सव में जीवन कौशल विधा में मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, यंग आर्टिस्ट कॉन्टेस्ट पेंटिंग, यांग राइटर्स कॉन्टेस्ट काव्य, सांस्कृतिक विद्या में एकल एवं समूह नृत्य और एकल एवं समूह गायन, थीमेटिक विधा में विज्ञान मेले का आयोजन होगा। युवा उत्सव के माध्यम से बागपत जनपद के युवा आर्टिस्ट, फोटोग्राफर, वक्ता, लेखक, कलाकार, नवाचारक आदि एक मंच पर इकट्ठा होंगे जिनको युवा शक्ति से जन भागीदारी की तर्ज पर विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवा उत्सव में पंच प्रण थीम पर सभी प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे जिसमें चयनित विजेताओं को जिला स्तर पर नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित कर मंडल स्तरीय युवा उत्सव हेतु चयनित किया जाएगा। मंडल स्तर पर अव्वल रहने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिला युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित पंच प्रण सिद्धांतों को युवाओं के बीच प्रचारित करना है, जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता एवं नागरिकों में कर्तव्य की भावना को प्रोत्साहन देना शामिल है। युवा उत्सव में युवाओं के लिए 11 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विजेताओं को कुल 85,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर को निर्धारित था लेकिन अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत युवा उत्सव अब 21 नवंबर को आयोजित होगा। वहीं टेक्निकल टीम से अमन कुमार ने बताया कि युवा उत्सव कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं के पंजीकरण प्राप्त हुए है।

Related posts

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने गीता प्रेस गोरखपुर को “गांधी शांति- 2021” पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बिहार में आज जारी कर दी गई प्रारूप मतदाता सूची: निर्वाचन आयोग

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित:श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित किया गया 56 भोग।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) भोजपुर ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment