RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने ,जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 20 सितंबर।पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा एयरटेल एवं बीएसएनएल के प्रतिनिधियों से जिले में निर्माणाधीन मोबाइल टावर सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगने वाले 206 मोबाइल टावरों में से 18 टावर का अधिष्ठापन किया गया है, 35 स्थलों पर कार्य प्रारंभ है। उन्होंने बताया कि शेष सभी निर्माण स्थलों के लिए एनओसी निर्गत किया जा चुका है और कार्य प्रारंभ होने की प्रक्रिया में है।
बैठक उपरांत उपायुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत रोड कनेक्टिविटी में सुधार के तदर्थ तकरीबन 35 सड़कों को चिन्हित किया गया है, जो कनेक्टिविटी के कार्यों को बढ़ाने की दृष्टिकोण से श्रेयस्कर होगी। उन्होंने बताया इस संबंध में संलग्न सभी कार्यपालक अभियंताओं को बैठक में निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द सड़कों का डीपीआर उपलब्ध करवाना तथा पहले से स्वीकृत मार्गो के निर्माण कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त बैठक में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सुधीर कुमार, संलग्न विभाग के कार्यपालक अभियंता, मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में कहा सरकार निर्यात होने वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के लिये कार्बन क्रेडिट संग्रहण की अनुमति देने विचार कर रही है।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

अप्रैल-जून, 2025 में मॉयल ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षक मोo इजाजुल हक राष्ट्रपति पुरस्कार से हुए सम्मानित!उपायुक्त अबु इमरान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

अंधराष्ट्रवाद और देश का भविष्य..! : सुजीत कुमार

rktvnews

चतरा:सीएसआर गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment