RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर। रविवार को विश्वकर्मा मंदिर सतपहाड़ी आरा के प्रांगण में श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार शर्मा ने की। बैठक में मंदिर के रंग -रोगन के साथ साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति का रंग रोगन एवं सजावट की बारीकी से समीक्षा की गई जिसे पूर्ण पाया गया। बैठक में समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने दशकों से चली आ रही विश्वकर्मा पूजा की गौरवशाली परंपरा में कोई कोर कसर न रहे इसका निर्देश सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को दिया। बैठक में सभी सदस्यों ने विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंदिर की सजावट, प्रसाद की व्यवस्था सहित तमाम हो चूकी तैयारीयों से अध्यक्ष को अवगत कराया।सारी तैयारी को पूर्ण पाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों में प्रमुख हैं ओम प्रकाश मुन्ना, चन्द्रभानु गुप्ता, लगनदेव शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मन्टु शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुनील शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, चन्दन कुमार हैहयवंशी, राजा शर्मा, मन्टु प्रसाद आदि।

Related posts

ईएसआईसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाते हुए सशक्तीकरण पहल के साथ विशेष सेवा पखवाड़े का समापन किया

rktvnews

बेतिया:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान।

rktvnews

04 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए छात्र जदयू नेता ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के ओर से मनाई गई कुंवर सिंह जयंती सह विजय उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment