RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 नवंबर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता एवं सतत उपयोग के प्रति जागरूकता बढाने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है। विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 10 दिसम्बर 2024 तक विश्व मानवाधिकार दिवस संचालित किया जायेगा।
इस अभियान में व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालयों की सुलभता, आवश्यकतानुसार मरम्मती, उचित रख रखाव तथा सौदर्यीकरण पर बल प्रदान किया जाएगा। समुदाय को अपने शौचालय को स्वच्छ बनाते हुए आकर्षक तरीके से चित्रित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
हमारा शौचालय हमारा सम्मान अंतर्गत शौचालय की उपलब्धता, उपयोग, सफाई, मरम्मत, रख रखाव, सौदर्यीकरण इत्यादि हेतु जिला, प्रखंड एवं ग्राम पंचायत में कई गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

जिला एवं राज्य स्तर पर समारोह

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर समारोह के उपरांत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की जाएगी।
व्यवहार परिवर्तन संचार/आई0ई0सी0 गतिविधियों का संचालनः- व्यवहार परिवर्तन संचार/आई0ई0सी0 गतिविधियों का संचालन कर समुदाय को शौचालय निर्माण, उपयोग, मरम्मत, सौदर्यीकरण इत्यादि के प्रति उत्प्रेरित किया जायेगा। इस हेतु सामुदायिक चर्चा, जीविका आधारित जन-जागरूकता गतिविधियाँ, स्कूल/काॅलेज आधारित गतिविधियाँ, संध्या चौपाल, श्रमदान, रैली इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।
सोशल मीडिया एवं DCMS के माध्यम से स्वच्छता संदेशों एवं उपलब्धियों को प्रसार किया जायेगा। अभियान के टैग लाइन शौचालय संवारें, जीवन निहारें एवं हैशटैग #TioletForDiginity का उपयोग किया जायेगा।
सामुदायिक स्वच्छता परिसर की मरम्मत, संचालन एवं रख रखाव हेतु अभियान का संचालन किया जायेगा। शौचालय विहीन परिवारों एवं संस्थागत शौचालय, यथा स्कूल, आँगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों इत्यादि का सर्वेक्षण कर शौचालय की सुलभता प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजनः- अभियान अंतर्गत निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जो निम्नवत हैः-

1. सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालय प्रतियोगिताः- लोगों को अपने-अपने शौचालयों का साफ-सफाई, रंग-रोगन कर दीवारों पर लोक कला युक्त (मधुबनी पेंटिग, मंजूषा पेंटिग, कलम पेंटिंग इत्यादि) या अन्य चित्रण शैली में सुंदर चित्रण कराने हेतु उत्प्रेरित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ IHHL का जिला स्तर पर चुनाव कर सम्मानित किया जायेगा।

2. सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक स्वच्छता परिसर प्रतियोगिताः- इस अभियान के अंतर्गत सभी सामुदायकि स्वच्छता परिसरों को कार्यशील एवं सुचारू बनाया जाना सुनिश्चित करना है। सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को आकर्षक बनाने आवश्यकतानुसार स्वच्छता संदेश युक्त चित्रण से सुसज्जित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन CSC को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

3. रील मेकिंग प्रतियोगिताः- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को अभियान से जुडने तथा ओडीएफ प्ल्स के विभिन्न अवयवों पर रील बनाने हेतु उत्प्रेरित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ तीन रील का चयन कर संबंधित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

देवघर:आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराना हीं हमारी पहली प्राथमिकता:उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:सागर के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया

rktvnews

पालनहार योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के 13446 लाभार्थीयों के खातों में 1 करोड़ 98 लाख 92 हजार का लाभ हस्तांतरित किया गया,मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

rktvnews

Leave a Comment