RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर जिलाधिकारी ने अमीन के पद पर चयनित 38 अमीनो को बाटे नियुक्ति पत्र।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)09 जून।बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, बिहार, पटना द्वारा अमीन के पद पर चयनित कुल 38 सफल अभ्यर्थियों को समाहरणालय सभागार, भोजपुर आरा मे जिला पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा नियुक्ति पत्र देने के पूर्व अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया कि अब आप क्षेत्र में जाएं, क्षेत्र में जाकर काफी मेहनत करें । आप जमीन के संबंध में एवं उसके नक्शे के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करें। गुनिया, जरीब नक्शा इत्यादि के संबंध में विशेष रूप से विशिष्टता हासिल करें ताकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसी भी तरह की कोई कठिनाई नहीं आए। उनके द्वारा यह भी बताया गया की जमीन विवाद से संबंधित बहुत सारी समस्याएं होती हैं। जिसकी विशेषज्ञता आपके पास होनी जरूरी है, अन्यथा कई तरह के विवाद उत्पन्न होंगे। चुकी आप की नियुक्ति ही इस विवाद को समाप्त करने हेतु की जाती है। अब आपको विभाग के द्वारा 45 दिनों की प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,स्थापना उप समाहर्ता, भोजपुर, सहित चयनित अभ्यर्थीगणो के साथ-साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सहायक सचिव के रूप में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की।

rktvnews

जब मौत बन जाए सोशल मीडिया का कंटेंट।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: ट्रेन से वृद्ध का शव बरामद।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रो पालित ने उत्कृष्ट कैडेट्स व खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

शासन सचिव ने की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा- टीचर्स की लीडरशिप एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग शुरू

rktvnews

पटना: भाइयों के कलाई पर सजी रक्षा की डोरी।

rktvnews

Leave a Comment