
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को पैक्स चुनाव को लेकर 26 अध्यक्ष तथा 103 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया । इसकी जानकारी देते हुए बीसीओ विकास कुमार ने बताया कि बड़हरा प्रखंड के कुल 17 पैक्स के विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल छबीस तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के कुल 103 महिला व पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। यह पैक्स चुनाव 26 नवंबर को प्रखंड के विभिन्न पंचायत के निर्धारित निर्धारित बुथों पर इसके सदस्य अपना मतदान करेंगे।अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क तेज हो गया है।
इसमें खवासपुर से अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सदस्य पद के लिए आठ, बड़हरा से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए आठ, गजियापुर से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए दो, बभनगांवा से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए चार, सिन्हा से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए छह, पूर्वी गुंडी से अध्यक्ष पद के लिए तीन, पश्चिमी गुंडी से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए नौ, मटुकपुर से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य के लिए पांच, सरैयां से अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सदस्य पद के लिए छह, नेकनाम टोला से अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए सात, नथमलपुर से अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए चौदह, सेमरिया पडरिया से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए दो, एकवना से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए एक, बलुआ से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए आठ और बिशुनपुर से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है ।पूर्वी गुंडी सेअध्यक्ष पद के लिए पहली बार अपना नामांकन करने आए करोड़पति सिंह नेकहा कि अगर हमें जनता जीताती है तो हम पिछले अध्यक्ष से बेहतर काम करके दिखाएंगे उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद भरपूर देखने को मिला।
