RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड:शहरी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मतदाताओं को मतदान करने हेतु आमंत्रण पत्र देकर मतदान के लिए किया प्रेरित ।

रामगढ़ करेगा वोट, 20 नवंबर के नारे से गूंज उठा शहर।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)17 नवंबर।आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा 23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन में शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला के शनिचरा बाजार से होते हुए सुभाष चौक तक मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का छाव नृत्य से एवं मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा ढोल मांदर बजाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कहूं स्टेडियम से करतार बद्ध होकर जिले के पदाधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं छाव नृत्य, मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के माध्यम से जिले के मुख्य मार्ग शनिचरा है से होते हुए सुभाष चौक तक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूकता संदेश दी गई रैली सुभाष चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन कर लोगों को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित जिले के अन्य वारिया पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली के दौरान निर्वाचन तिथि 20 नवंबर रामगढ़ विधानसभा चुनाव अंकित तख्ती को रंग-बिरंगे गुब्बारे के साथ आसमान में छोड़कर मतदाताओं को स्वच्छ व निष्पक्ष रूप से आगामी 20 नवंबर को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जरूर से जरूर मतदान करने का अपील किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।
वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं के बीच आगामी विधानसभा निर्वाचन 20 नवंबर रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान तिथि अंकित मतदाता जागरूकता आमंत्रण कार्ड देकर मतदाताओं को मतदान करने का अपील भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं ने 20 नवंबर 2024 को मतदान करने हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, पंचायती राज्य पदाधिकारी निशा कुमारी, स्वीप नोडल पदाधिकारी इंदु प्रभा खालखो, पुलिस उपाधीक्षक पतरातु, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,सभी थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:अवैध नर्सिंग होम संचालक व बिना डिग्रीधारक चिकित्सकों के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ प्रशासन, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

राजस्थान:100 सिटीज प्रोग्राम” पर केन्द्र व राज्य सरकार, एडीबी और विश्व बैंक के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किया मंथन, 4 दिवसीय राजस्थान दौरे का समापन ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा डीएम लाईब्रेरी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छात्रावासों में सुनिश्चित कराएं बेहतर प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment