
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में आरा कलेक्ट्रेट स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में हिंदू जागरण मंच आर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस को मनाया गया। अखंड भारत संकल्प का मुख्य उद्देश्य भारत माता को पुनः जोड़ना है जो की पिछले वर्षों में छोटे-छोटे देशों में बट चुके हैं उन सब को मिलाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत बनाना है। कार्यक्रम के रचना अनुसार अखंड भारत संकल्प दिवस के बारे में प्रमुखों द्वारा बताया भी गया एवं भारत माता का भव्य महाआरती बनारस के मुख्य आचार्य द्वारा की गई। एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता द्वारा सूर्य मंदिर प्रांगण को दीपों से सजा दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू जागरण के प्रदेश के सहसंयोजक सोनेलाल जी, आरा सदर वर्तमान विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, हिंदू जागरण मंच के पूरे प्रदेश संयोजक सह वर्तमान भाजपा एमएलसी जीवन कुमार , संदेश के पूर्व विधायक संजय टाइगर कौशल विद्यार्थी दिलीप सिन्हा दीपक सिंह राजेंद्र तिवारी , विशाल सिंह के साथ हिंदू जागरण मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता,एवं समान विचारधारा के विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
