RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)07 अप्रैल।रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा, बलकुदरा, जयनगर एवं गेगदा ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान सर्वे, भूअर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पीवीयूएनएल के अधिकारियों को पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा, बलकुदरा, जयनगर एवं गेगदा ग्राम में ग्रामीणों के लिए आईटीआई प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अंचल अधिकारी पतरातू सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने केरल के अलाप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे लावालौंग प्रखंड के लावालौंग पंचायत।

rktvnews

आगामी मुहर्रम पर्व-2023 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

रांची:देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य: हेमन्त सोरेन

rktvnews

Leave a Comment