RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री कृष्णा गौर

मंत्री ने किया शिव मंदिर सोनागिरी में शेड निर्माण का भूमिपूजन।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)15 नवंबर।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु नानक देव जी संत परंपरा के एक ऐसे विचारक थे, जिन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच में उलझे हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। वे सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज सोनागिरी कॉलोनी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर सोनागिरी ए सेक्टर में 9 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले शेड निर्माण का भूमिपूजन भी किया।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिंधु सोशल सर्कल, भेल द्वारा हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी, श्रद्धा, आस्था, और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती गौर ने कहा कि 555 वर्ष पूर्व देश में मुगलों का शासन था, हम विचार करें, कितना कठिन समय रहा होगा, कितना मुश्किल भरा समय था, मुगलों के अत्याचारों और मुगलों की प्रताड़ना झेलते हुए कोई संत सनातन धर्म की बात कैसे कर सकता था, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में भी गुरु नानक देव जी ने सनातन धर्म की ध्वजा को हाथ में लेकर संपूर्ण समाज में सनातन धर्म की अलख जगाई। गुरु नानक देव जी के संदेश आज के समय में भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर गिरीश शर्मा, पार्षद छाया ठाकुर,प्रदीप लोधी, ममता मनोज विश्वकर्मा, मधु शिवनानी, मनोज विश्वकर्मा, संजय शिवनानी, डी डी मेघानी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सनातन विवाह परंपरा वैज्ञानिक वैधानिक और विवेक सम्मत:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने देर शाम तक की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह पर विचार गोष्ठी आयोजित,कुंवर सिंह अपराजेय थे और इसी अवस्था में वे शहीद भी हुए:प्रो रत्नेश्वर मिश्रा

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसठ का निरीक्षण।

rktvnews

सारण:मास्टर ट्रेनर की माइक्रो लेवल ट्रेनिंग आयोजित!उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सिखाए सफलता के गुर।

rktvnews

वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment