RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा पदक जीता।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 30 जुलाई।भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है, जिससे पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या दो हो गई है। इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल राउंड में 13 शॉट के बाद 16-10 के स्कोर के साथ कोरिया गणराज्य पर जीत हासिल की।
फाइनल राउंड में उनके शानदार प्रदर्शन ने एक असाधारण अभियान समाप्त किया और उनके नाम तथा भारत की पदक तालिका में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह मनु का दूसरा कांस्य पदक भी है।
सरबजोत सिंह वर्ष 2019 से खेलो इंडिया खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने 4 खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया है और साथ ही साथ ही वह लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना खिलाड़ी भी हैं। मनु भाकर भी खेलो इंडिया गेम्स की पूर्व प्रतियोगी रही हैं और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना खिलाड़ी हैं।
क्वालिफिकेशन राउंड
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने सटीकता और कौशल का परिचय देते हुए 580 का संयुक्त स्कोर हासिल किया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष दावेदारों में शामिल कर दिया, जिससे उन्हें कांस्य पदक के शूट-ऑफ में जगह मिली।

प्रमुख सरकारी सहायता:

सरबजोत सिंह

पेरिस ओलंपिक चक्र के दौरान सरबजोत सिंह के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में निम्नलिखित शामिल हैं:
• प्रशिक्षण और प्रतियोगिता सहायता: 17 जनवरी से 18 फरवरी, 2023 तक, उन्हें प्रशिक्षक के साथ प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए सहायता प्रदान की गई।
• निजी प्रशिक्षक सहायता: 10 जुलाई से 1 अगस्त, 2024 तक चेटौरॉक्स में वोल्मेरेंज ओटीसी और पेरिस ओजी 2024 में भाग लेने के लिए उनके निजी प्रशिक्षक, अभिषेक राणा के खर्चों के लिए वित्तीय सहायता आवंटित की गई।

प्राप्त वित्तीय सहायता:

• टीओपीएस के अंतर्गत: 20,24,928 रुपये

• प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) के अंतर्गत: 1,26,20,970 रुपये

प्रमुख उपलब्धियां:

• एशियाई खेल (2022): टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक।

• एशियाई चैम्पियनशिप, कोरिया (2023): 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक, भारत के लिए ओलंपिक 2024 का कोटा स्थान सुरक्षित किया ।

• विश्व कप, भोपाल (2023): व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

• विश्व कप, बाकू (2023): मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

• जूनियर विश्व कप, सुहल (2022): टीम स्पर्धा में स्वर्ण तथा व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक।

• जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, लीमा (2021): टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक।

मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक चक्र के दौरान मनु भाकर के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों में निम्नलिखित शामिल हैं:
• एम्मुनिशन और हथियार की सर्विसिंग: एम्मुनिशन और हथियार की सर्विसिंग, पेलेट और एम्मुनिशन का परीक्षण और बैरल के चयन में सहायता प्रदान की गई।
• प्रशिक्षण सहायता: ओलंपिक की तैयारी के लिए लक्ज़मबर्ग में निजी प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा के साथ प्रशिक्षण के लिए सहायता प्रदान की गई।

प्राप्त वित्तीय सहायता:

• टीओपीएस के अंतर्गत: 28,78,634/-रुपये

• एसीटीसी के अंतर्गत: 1,35,36,155/-रुपये

प्रमुख उपलब्धियां:
• एशियाई खेल (2022) में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

• विश्व चैम्पियनशिप, बाकू (2023) में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

• एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप, चांगवोन (2023) में पेरिस गेम्स 2024 के लिए कोटा स्थान

• विश्व कप, भोपाल (2023) में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक

• विश्व चैम्पियनशिप, काहिरा (2022) में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक

• विश्व विश्वविद्यालय खेल, चेंगदू (2021) में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा और महिला टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी माताजी के साथ किया वृक्षारोपण- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विलय की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भव्य स्वागत।

rktvnews

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनीं।

rktvnews

Leave a Comment