RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:फिर शुरू होगा हरियाणा उदय कार्यक्रम।

अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

जन भागीदारी के साथ आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां।

बड़े स्तर पर होगा पौधारोपण, सरपंचों को डीसी लिखेंगी डीओ लेटर।

एक पेड़ मां के नाम लगातार फोटो करें अपलोड।

एक पेड़ मां के नाम अथवा Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर डालें।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )06 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर हरियाणा उदय कार्यक्रम का आयोजन फिर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने बताया कि हरियाणा उदय आउट रीच कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ जन भागीदारी व उत्साह के साथ यह कार्यक्रम आयोजित करवाएगा।‌ अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 5.30 लाख पौधे इस अभियान के तहत लगाए जाएंगे। इस दौरान जिला के नागरिक, एनजीओ, सामाजिक संगठन व अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेंगे। सभी नागरिक एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी फोटो Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर डालेंगे।
डीसी ने बताया कि 10 जुलाई को सुबह 7 बजे जिला महेंद्रगढ़ में इस बड़े अभियान की शुरुआत की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी वन विभाग को पौधों की डिमांड तुरंत प्रभाव से भेजें। जिला महेंद्रगढ़ में वन विभाग की आठ नर्सरिया हैं। इसके अलावा सभी व्यायाम शालाओं, जलघर आंगनवाड़ी, स्कूल कॉलेज तथा सरकारी जमीन पर सघन रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी सरपंचों को डीओ लेटर लिखकर पौधारोपण अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें सेमिनार, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-मेकिंग, स्लोगन लेखन आदि शामिल हैं। ड्रग फ्री हरियाणा के उद्देश्य को लेकर भी जिला प्रशासन अभियान चलाएगा। यह संदेश घर-घर पहुंचने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन, एनजीओ, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों तथा आमजन के सहयोग से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।
इस बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएफओ राजकुमार, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज व सीटीएम मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

बेतिया पश्चिम चंपारण से शूरू हो रहा है श्री चित्रगुप्त कथा का कार्यक्रम,कथावाचक हैमहामंडलेश्वर स्वामी सच्चितानंद जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:अगले तीन वर्ष में प्रदेश की सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाए :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ 4 गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड सरकार ने आपदा राहत हेल्प लाइन नंबर किए जारी।

rktvnews

Leave a Comment