RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:हंसिया लेकर खेत में उतरे जिला पदाधिकारी, खुद काटी धान।

बक्सर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र, महदह में जिला पदाधिकारी बक्सर ने धान की कटाई का किया प्रत्यक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)14 नवंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा धान फसल जांच कटनी प्रयोग बीज गुणक प्रक्षेत्र महदह में धान काटकर कटनी का प्रत्यक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बक्सर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र महदह में लगी धान की फसल का क्राॅप कटिंग किया।
इस दौरान रैंडम पद्धति के आधार पर दो प्लाॅट में दस गुना पाॅंच मीटर में की गई कटाई के बाद क्रमशः 39.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा 49.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी नेे स्वयं धान फसल की कटनी कर किसानों के बीच संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति सर्वप्रथम किसान ही है, जिसकी संज्ञा अन्नदाता के रुप में दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने धान के उत्पादन की जानकारी के आकलन के लिए क्राॅप कटिंग की।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि फसल कटनी के माध्यम से पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर धान उत्पादन का आकलन किया जाता है। साथ ही फसल कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर का निर्धारण किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की खाद्य नीति बनाने एवं राज्य आय में होता है।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि फसल कटनी के आकलन का रिपोर्ट राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है। इसके आधार पर किसानों को लाभ मुहैया कराया जाता है। इससे जिले में धान के औसतन उत्पादन की जानकारी प्राप्त होती है।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया कि महदह प्रक्षेत्र में 35 एचपी का ट्रैक्टर, जिरोटिलेज मशीन, एम बी प्लाऊ, सीड ड्रील, लेवलर यंत्र है।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक(कृषि अभियंत्रण), प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक(आत्मा), कृषि समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

श्रद्धा कपूर ने बहन ज़ानाई भोसले को बॉलीवुड में पेश करते हुए किया स्वागत।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में राज्यपाल से भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात।

rktvnews

नारनौल:31 तक एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी सत्यापित करने वाले को टैक्स पर 15 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत की मिलेगी छूट।

rktvnews

संघ और अमरीका : जिन पे तकिया था, वही पत्ते हवा देने लगे!!

rktvnews

प्रशिक्षण के उपरांत तकनीक व कौशल बच्चों के काम आये : वी.आनंद कुमार

rktvnews

Leave a Comment