RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

नवादा: आगामी त्योहारों की विधी व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने दिए कई निर्देश।

नवादा/बिहार 13 अक्टूबर।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने आज संयुक्त रूप से डीआरडीए के सभागार में आज दुर्गा पूजा 2023 को लेकर जिला टास्क फोर्स विधि-व्यवस्था और संधारण ,शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करने के लिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा समिति के सदस्यों और सम्मानित शांति समिति के सदस्यों के बीच बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूस के लिए संबंधित थाना से लाईसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लाईसेंस में अंकित सभी शर्तों को अनुपालन भी करेंगे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि लाईसेंस में अंकित सभी शर्तों को अवगत कराकर अनुपालन भी कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के सभी पूजा पंडाल समिति अपने स्तर पर सीसी टीवी और विडियोग्राफी एवं प्रकाश की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी पूजा पंडाल अग्निरोधी बनाएंगे एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत से आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्राप्त करेंगे। पूर्व त्योहार की तरह इसमें भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा माता का विसर्जन गाड़ियों के माध्यम से ही कराने का निर्देश दिया गया। विसर्जन के समय नाच-गान आदि नहीं प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि पूजा समिति विसर्जन अपने लाईसेंस में अंकित समय के अनुसार ही करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस मार्ग पर लागातार निगरानी और पैनी नजर बनाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जायेगा और सादे लिवास में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 24 से 26 अक्टूवर 2023 तक सभी दुर्गा माता की मूर्ति को विसर्जित करायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्रों में गाड़ियों का सघन जाॅच करायेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने स्थल से शांतिपूर्ण ढ़ंग से मूर्ति विसर्जन के उपरान्त ही छोड़ेंगे। जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी को भी निर्देश दिये कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं लाईटिंग की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। हिसुआ, रजौली, नवादा, वारिसलीगंज, पकरीबरावां और अकबरपुर में अधिक संख्या में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारी सक्रिय और सजग होकर विधि-व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। मूूर्ति विसर्जन के समय किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का उपयोग नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को निर्देश दिये कि सभी पंडाल को चार सेक्टर में बाॅट कर निगरानी करना सुनिश्चित करें।
रावण बद्ध को भी शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करनी होगी। सभी पूजा पंडाल समिति अपने स्तर से पर्याप्त संख्या में वोलेन्टियर की प्रतिनियुक्ति करेगी और उन्हें पहचान चिन्ह देंगे।
पूजा पंडाल में और विसर्जन के समय आपत्ति जनक भाषण, नारा आदि पर पाबंदी लगायेंगे। लाईसेंस में अंकित नियमों को अनुपालन नहीं करने पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए।
जिला पदाधिकारीने कहा कि लाईसेंस देने की प्रक्रियाओं को सरल बनायें। असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिये। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रभावशाली कार्रवाई करेंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी एवं विडियोग्राफी को सुव्यवस्थित करेंगे। पूजा स्थलों पर बैरिकेटिंग अवश्य करायेंगे। सभी विसर्जित घाटों पर भी लाईटिंग एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक तैयारी करें। सभी रूट का सत्यापन करें एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए छतों पर भी पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। विसर्जन के दिन धार्मिक स्थलों पर गहन निगरानी करने का निर्देश दिये। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए डीजे संचालकों के साथ आवश्यक बैठक कर उन्हें चेतावनी भी देने का निर्देश दिया गया। पूजा पांडाल, विसर्जन एवं रावण बद्ध के समय महिलाओं और बच्चों पर विशेष सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिये।
आज की बैठक में सिविल सर्जन श्रीराम कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौषल, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, एसडीपीओ नवादा सदर/रजौली एवं पकरीबरावां, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

बक्सर जिले के सिमरी थाने ने शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक बल समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

महाकुंभ:बीएसएनएल महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करने हेतु कर रहा है हर संभव प्रयास।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment