RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)08 मार्च।अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में शुक्रवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सारण जिले की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक ,राजनीतिक एवं खेल के क्षेत्र में अपना बहुमूल योगदान दिया है।खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर पर जो स्वर्ण स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले 37 महिला खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र मोमेंट एवं ट्रैकसू लेकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन एवं आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्रेया श्री ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला अपनी कार्यों का श्रेय खुद ले कई बार महिला द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय पुरुष वर्ग ले जाते हैं। आजकल महिला हर क्षेत्र में पुरुष से कम से कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं।आज महिलाएं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र मैं उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं देश के गौरव का मान बड़ा रही है। जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रि देवी ने कहा कि लड़का और लड़की में कोई भेदभाव ना करें सभी लड़कियों को शिक्षा पर विशेष ध्यान दी जाए जिससे कि वह शिक्षित होकर अपने कर्तव्य को पहचान सके जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके।
जिला कार्यक्रमपदाधिकारी (आईसीडीएस ) कुमारी अनुपमा ने कहा कि महिलाएं आज सशक्त हैं वर्तमान समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में तथा सभी कार्यक्रमों में बाढ़-चार कर हिस्सा भी ले रही है।शिक्षा चिकित्सा खेल राजनीति एवं अन्य क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है ।महिलाएं अपने हक एवं अधिकार को जाने के लिए सखी वार्ता के माध्यम से जानकारी ले सकती हैं। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया महिला मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना अंतर्गत सारण जिला में उद्यम स्थापित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छपरा ग्रामीण सदर जलालपुर ,बनियापुर ,वन स्टाप सेंटर केंद्र प्रशासक ,जिला मिशन समन्वयक एवं लैंगिक विशेषज्ञ हब ,पोषण अभियान के जिला समन्वयक जिला परियोजना सहायक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व विद्युत प्रथम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 10 राज्यों के साथ मिलकर जुलाई 2025 तक उपभोक्ता मामलों के 100 प्रतिशत से अधिक निपटान की दर हासिल की।

rktvnews

Leave a Comment